अगर हम ध्यान से देखें तो मानव शरीर और कंप्यूटर के सिस्टम में बहुत सी समान्यताएँ है। जिस तरह एक कंप्यूटर उसके अन्दर लगाए गए अलग अलग पुर्जों से चलता है। उसी तरह हमारा शरीर अंदर से जुड़े अलग अलग अंगों से चलता है। जैसे कंप्यूटर के अन्दर का एक भी पूर्जा खराब हो जाए तो कंप्यूटर काम करना बंद कर देता है वैसे ही मानव शरीर के अन्दर का एक भी अंग काम करना बंद कर दे तो हमारा शरीर खत्म होने लगता है, या खत्म हो जाता है। जब हम मानव शरीर के बारे में बात करते है तो यकीनन हमारे जेहन में दिल, दिमाग, आंख,नाक,कान, हाथ-पैर इत्यादि आते हैं, पर जो हमारे शरीर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग है, हम उससे भूल जाते है। शोधकर्ताओं द्वारा पाया गया है कि मानव शरीर में सब से ज्यादा अनदेखा किया जाने वाला अंग है हमारा लीवर। इसे अनदेखा करना हमारे जीवन के लिए खतरनाक है और इसका ख्याल रखना शरीर को स्वस्थ रखने और लम्बी उम्र पाने का जरिया है।
Contents
लीवर का महत्त्व
लीवर हमारे शरीर के पाचक सिस्टम का सबसे अहम हिस्सा है। जो भी हम खाते या पीते है यहाँ तक कि दवाइयां भी, वह हमारे लीवर से होक गुजरता है। इसलिए माना जाता है कि लीवर को बहुत आसानी से नुकसान पहुचाया जा सकता है।और अगर यह खराब हो जाये तो समझिए सब खत्म। दोस्तो हमारा लीवर एक फुटबॉल के आकार जितना बड़ा होता है जो हमारे शरीर में पसलियों के निचले हिस्से के दाएं हाँथ की तरफ होता है। लीवर हमारे खून में से हानिकारक केमिकल्स को निकाल कर उसे साफ करता है। यह हमारे शरीर को ऊर्जा देने के लिए जरूरी ग्लूकोज को जमा करके रखता है। और कमज़ोरी पड़ने पर ग्लूकोज देता रहता है। यह बाईल नामक तरल पदार्थ बनाता है जो हमारे खाने में से चर्बी को अलग करता है। डॉक्टरों और विशेषग्यो का मानना है कि लीवर का खयाल रखना कोई राकेट साइंस नही है।
हम शुरुआती तौर पर ध्यान दें तो आसानी से बचाव संभव है। लिवर में संक्रमण होने की स्थिति में उसे ठीक करना जरूरी होता है। यह आम तौर पर असंयमित दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से लिवर में संक्रमण हो जाता है। इसलिए लिवर को संक्रमण और दूषित तत्वों से मुक्त करना जरूरी होता है, और इसके लिए कुछ परहेज, घरेलू उपायों अच्छे जीवनशैली का सहारा लिया जा सकता है।
शराब कम पिएँ
ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करना हमारे लीवर के कोशिकाओं को हानि पहुंचाता है। जिससे लीवर में सूजन आ जाती है, और घाव होने लगता है, जो लीवर के लिए बेहद खतरनाक होता है। पर यहाँ सवाल यह उठता है कि कितने मात्रा में शराब पीना हानिकारक होता है और कितना पीने से नुकसान नही होता, अमूमन पुरुष यदि दिन में 2 पेग यान��� 60ml शराब पिता है तो ठीक है पर उससे ज्यादा सेवन करना लीवर को हानि पहुंचा सकता है। वहीं महिलाओं के लिए दिन का 1 पेग यानी 30ml शराब हानिकारक नही होती उसके ऊपर नही पीना चाहिए।
सेहतमंद खाना खाएं
सेहतमंद खाना तो हर हाल में फायदेमंद होता ही है पर लीवर के लिए ज्यादा ही जरूरतमंद है। सेहतमंद खाने से काई पोषक तत्व विटमिन हमारे शरीर को मिलते हैं और इनसे हमारा लीवर ज्यादा बेहतर और सुचारू रूप सी काम करता है इसलिए खान पान में सेहतमंद चीजें ही अपनाएं जिससे हमारा लीवर चुस्त दुरुस्त रहे।
व्यायाम करें
हम सभी को व्यायाम भोजन की तरह अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। व्यायाम करने से न सिर्फ लीवर बल्कि शरीर के हर हिस्से को फायदा होता है। हमारे शरीर के हर हिस्से में हलचल होती है सभी मंश्पेशियां काम करने लगती है जिससे लीवर को मददद मिलती है।
पूरी नींद ले
नींद अधूरी हो तो ना सिर्फ पूरा दिन बल्कि हमारा शरीर भी बुरी तरह प्रभावित होता है जिससे लीवर को अपना काम करने में परेशानी होती है इसलिए जरूरी है की रोजाना ६ से ८ घंटे की नींद ली जाए।
सिग्गरेट छोड़ें
धुम्रपान को लेकर हर जगह कुछ लिखा हुआ आपको मिल ही जाता है पर ध्यान रहे इसे पढकर भूलें नहीं बल्कि जेहें में बिठा लें की धुम्रपान से हमारे शरीर को भरी नुक्सान होता है। यह पिटे वक़्त या आसपास वालों को पिता देखकर तो समझ नही आता की कितना नुकसान होगा पर कुछ ही समय में शरीरी के फेफड़े लीवर हार्ट इन बको कमजोरी महसूस होने लगती है।
अनावश्यक दवाइयां न ले
पेनकिलर या छोटी छोटी बात पर दवाई लेने की आदत से होने वाले नुक्सान का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। हमें लगता है की आराम हो गया और खुश हो जाते हैं पर अनावश्यक या ज्यादा दवाइयां खाने से हमारे लीवर पर जहर का असर होता है। इसलिए कम से कम दवाईं खाना प्रेफर करें।
साफ़ पानी
हम राह चलते कैसा भी कहीं का भी पानी पीने से परहेज नहीं करते पर अब से ध्यान रहे की ये पानी प्यास भले बुझा देता है पर आपकी जिन्दगी को बर्बाद करने की पूरी तैयार कर रहा है।सबसे ज्यादा बिमारियों के लिए जिम्मेदार होता है गन्दा पानी। इसलिए हमेशा साफ़ सुथरा पानी पिएँ।
बेरी और चीया
बेरी और चीया के बीज लिवर में जमा प्रदूषक तत्वों को जल्द बाहर करने में सहायक होते है। इन दोनों में एंटी-ऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो लिवर में जमा गंदगी को साफ करता है। साथ ही इनके सेवन से पाचन संस्थान भी सही ढंग से काम करने लगते है।
चुकंदर का रस
चुकंदर के रस को पीने से लिवर की गंदगी साफ होती है और लिवर दोबारा सही ढंग से काम करने लगता है।
आंवला
आंवला लीवर के लिए रामबाण है। आंवला में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट होते है जो लीवर को शक्ति प्रदान करते हैं और प्रदूषक तत्वों को निकाल बाहर फेंकने और संक्रमण मुक्त करने में सहायक होते है। इसलिए रोजाना एक ग्लास आंवला जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
इस तरह इन तरकीबों से आप अपने लीवर को सुरक्षित और मजबूत रख सकते हैं। और अगर आपको मेडिसिन्स चाहिए तो, मेडलाइफ़ से आर्डर कीजिये।